गुजरात: चिड़ियाघर में पर्यटकों की बड़ी लापरवाही, बाघ के बाड़े में फेंका कपड़ा
जूनागढ़ के शक्करबाग चिड़ियाघर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें पर्यटकों की गैर-जिम्मेदाराना हरकत कैद हुई है। कुछ लोगों ने बाघ के बाड़े के भीतर कपड़ा डालकर उसे भड़काने और अपनी तरफ ध्यान खींचने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद लोग काफी शोर भी मचा रहे थे। इस घटना के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।