गुजरात के कच्छ में 3 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके, 3.6 तक पहुंची तीव्रता
गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा और धोलावीरा इलाकों में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं, जिनकी तीव्रता क्रमशः 3.6 और 3.2 मापी गई है। दोपहर 2:20 से 2:23 बजे के बीच, महज 3 मिनट के अंतराल में धरती दो बार कांपी। कच्छ का इलाका भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है, जहां अक्सर कम और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।