गुजरात: कुएं का पानी समुद्र की तरह क्यों उछल रहा था? कलेक्टर ने दी सफाई
गुजरात के मोरबी में एक कुएं के पानी में समुद्र जैसी लहरें उठने के मामले पर जिला कलेक्टर स्वप्निल खरे ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, यह हलचल संभवतः पानी के भीतर दबी हुई हवा के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि जब यह फंसी हुई हवा अपना स्थान बदलती है, तो पानी की ऊपरी सतह पर हलचल महसूस होती है।