गायक का दावा: 'मिर्जापुर' फिल्म में बिना अनुमति इस्तेमाल हुआ 'शूरवीर' गाना, राजस्थान के अपमान का आरोप
सिंगर रैपेरिया बालम ने फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के निर्माताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म में उनके 'शूरवीर' गाने का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बिना किया गया है। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "यह गाना महाराणा प्रताप को समर्पित है, लेकिन फिल्म में इसे विलेन के महिमामंडन के लिए दिखाया जा रहा है... यह पूरी तरह से राजस्थान का अपमान है।"