गाड़ी का माइलेज कैसे पता करें? नितिन गडकरी ने दी सलाह
E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज कम होने की चर्चाओं के बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक साक्षात्कार में सुझाव दिया है कि अपनी कार का माइलेज जांचने के लिए उसे अधिकृत सर्विस सेंटर ले जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया, 'माइलेज मापने के लिए वहां विशेष मशीनें उपलब्ध होती हैं। इसे हम घर पर खुद नहीं जांच सकते। जब तक मशीन में कम माइलेज की पुष्टि नहीं होती, तब तक मैं इस बात को नहीं मानूंगा।'