गाजियाबाद: लिफ्ट देकर कार में बिठाया, फिर दो लोगों ने किया गैंगरेप; रास्ते में दवा लेने रुके थे आरोपी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को लिफ्ट देने के नाम पर अपनी कार में बैठाया था। सफर के दौरान वे शुगर की दवा खरीदने के लिए रुके थे। इसके बाद, वे लड़की को एक सुनसान इलाके में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे हाईवे पर छोड़कर मौके से भाग गए।