गाजियाबाद: प्रेमिका से मिलने गए बॉक्सर की 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, सुनाई दी थीं चीखें

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद की एक सोसाइटी में अपनी प्रेमिका से मिलने आए 18 साल के बॉक्सर प्रथम की 14वीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई, जो अब एक रहस्य बन चुकी है। मृतक के पिता ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है और कहा है कि इसे खुदकुशी दिखाने की साजिश रची जा रही है। इस घटना के सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में बॉक्सर के चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
गाजियाबाद: प्रेमिका से मिलने गए बॉक्सर की 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, सुनाई दी थीं चीखें | ShortKT