गाजियाबाद: पुलिस की अनदेखी से पिंक बूथ के बाहर शख्स की मौत, 40 मिनट तक बहता रहा खून
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑटो के किराए को लेकर हुए झगड़े के बाद मदद की गुहार लगाने पिंक बूथ पहुंचे एक व्यक्ति की पुलिस की कथित लापरवाही के कारण जान चली गई। खबरों के अनुसार, वह व्यक्ति बूथ के बाहर दर्द से कराहता रहा और करीब 40 मिनट तक लगातार खून बहने से उसने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि उस व्यक्ति ने बूथ के शीशे पर हाथ मारा था, जिसकी वजह से उसे चोट लगी और खून बहने लगा।