गाजियाबाद: कपड़े धोने के केमिकल और पाम ऑयल से बन रहा था नकली पनीर, 3 फैक्ट्रियां सील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित नाहली गांव में छापेमारी कर नकली पनीर बनाने वाली तीन फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। इन जगहों पर पनीर बनाने के लिए पाम ऑयल, दूध पाउडर और कपड़ों को चमकाने वाले वाइटनर का इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने 868 किलो पनीर और 170 किलो खोया नष्ट कर दिया है, साथ ही जांच के लिए कुल 20 नमूने भी लिए गए हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
गाजियाबाद: कपड़े धोने के केमिकल और पाम ऑयल से बन रहा था नकली पनीर, 3 फैक्ट्रियां सील | ShortKT