गाजा के लोगों को लेकर इजरायली मंत्री इतामार बेन-ग्विर का विवादित बयान, कहा- 'इन्हें जिंदा नहीं रहना चाहिए'
इजरायल के कट्टरपंथी नेता और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने गाजा के फिलिस्तीनियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि गाजा में हर रात चुन-चुनकर हत्याएं (टारगेटेड किलिंग) होनी चाहिए और रोजाना 30 से 40 लोगों को मार देना चाहिए।' बेन-ग्विर ने आगे दावा किया कि ये ऐसे लोग हैं जिन्हें जीवित रहने का कोई हक नहीं है।