गाज़ियाबाद में मूसलाधार बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे में गिरी कार और स्कूटर
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में वसुंधरा के अटल चौक के निकट तेज बारिश के दौरान सड़क का एक हिस्सा अचानक बैठ गया। इस घटना में एक कार और स्कूटर गहरे गड्ढे में जा गिरे। बताया जा रहा है कि वहां चल रहे निर्माण कार्य की वजह से जमीन पहले से ही ढीली थी, जो बारिश के कारण और धंस गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।