गाज़ा में 5 साल की बच्ची और उसके परिवार की मौत के लिए इज़रायली सेना ने ली जिम्मेदारी
इज़रायली डिफेंस फोर्सेज ने आखिरकार स्वीकार किया है कि जनवरी 2024 में गाज़ा से सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रही 5 वर्षीय फिलिस्तीनी बच्ची हिंद रजब और उसके परिजनों की गाड़ी पर उन्होंने ही हमला किया था। इससे पहले सेना ने इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार करते हुए दावा किया था कि उस समय उनके सैनिक उस इलाके में मौजूद नहीं थे।