गलती से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए पैसे, रिसीवर नहीं दे रहा वापस तो क्या करें?
अगर आपने गलती से किसी और के बैंक खाते में पैसे भेज दिए हैं और वह व्यक्ति उन्हें वापस करने से मना कर रहा है, तो बैंक बिना उसकी मंजूरी के खाते से पैसे नहीं निकाल सकता। ऐसी स्थिति में, बैंक में शिकायत दर्ज कराने के बाद आप कानूनी तरीके से अपना पैसा पाने के लिए सिविल कोर्ट में केस दायर कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि बैंक की तरफ से सेवा में कोई चूक हुई है, तो आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास भी शिकायत कर सकते हैं।