गर्लफ्रेंड से शादी के लिए बेची भैंस, घर लौटते ही दूल्हे की जमकर हुई पिटाई
बिहार के समस्तीपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ अंतरजातीय शादी करने के लिए कथित तौर पर अपनी भैंस बेच दी। जैसे ही इस बात की खबर उसके परिवार वालों को लगी, घर में भारी बवाल मच गया और नाराज परिजनों ने युवक को पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाकर स्थिति को काबू में किया।