गर्मी के कारण घट रही है लोगों की नींद, सालाना 65 से 93 घंटे की हो रही कमी: रिपोर्ट

क्लाइमेट सेंट्रल की एक रिसर्च के मुताबिक, भारत के प्रमुख शहरों में रात के समय बढ़ते तापमान की वजह से लोग हर साल औसतन 65 से 93 घंटे कम सो पा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई के निवासी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जो साल भर में औसतन 93 घंटे की नींद से वंचित रह जाते हैं। वहीं, मुंबई और कोलकाता के लोग हर साल क्रमशः 84 और 80 घंटे की नींद कम ले रहे हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
गर्मी के कारण घट रही है लोगों की नींद, सालाना 65 से 93 घंटे की हो रही कमी: रिपोर्ट | ShortKT