गरबा-डांडिया में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक का अमृता फडणवीस ने किया विरोध

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को आने से रोकने का विरोध जताया है। उनका कहना है कि त्योहारों का मकसद सबको एकजुट करना होता है, इसलिए किसी मुस्लिम व्यक्ति का उत्सव में शामिल होना गलत नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोजनों के दौरान सभी नियमों का पालन किया जाना जरूरी है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
गरबा-डांडिया में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक का अमृता फडणवीस ने किया विरोध | ShortKT