गणेशोत्सव पर DJ के शोर से बचें, परंपरा के साथ मनाएं त्यौहार: महाराष्ट्र CM
गणेशोत्सव के आगमन से पूर्व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया है कि डीजे सिस्टम से निकलने वाली आवाज भूकंप के झटकों जैसी महसूस होती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस उत्सव को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ही मनाएं। दूसरी ओर, पुलिस ने डीजे के उपयोग पर स्पष्ट किया है कि दिन के समय शोर का स्तर 55 डेसिबल और रात के वक्त 45 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए।