गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर दिखा 7 फीट का गड्ढा, कालीन डालकर छिपाने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के ₹36,230 करोड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर दोबारा गड्ढा होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के अनुसार, उन्नाव के बसीरतगंज टोल प्लाजा के निकट सड़क पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसे ढकने के लिए ऊपर कालीन बिछा दी गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व 18 अगस्त को भी एक्सप्रेसवे के एक अन्य हिस्से में 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया था।