खुशबू सुंदर ने 5 साल में कम किया 40 किलो वजन, बताया कैसे 100 किलो तक पहुंच गया था आंकड़ा

बीजेपी नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने अपने वजन घटाने के सफर के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने पांच वर्षों में 40 किलो वजन कम किया है। उन्होंने कहा, "मेरा वजन 98.6 किलो हो गया था और यह 100 किलो तक पहुंचने ही वाला था। मुझे सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में घुटनों में काफी दर्द होता था और मैं ठीक से चल-दौड़ भी नहीं पा रही थी। तब डॉक्टर ने मुझे या तो सर्जरी कराने या फिर वजन कम करने की सलाह दी थी।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री ने योग और पैदल चलने के साथ-साथ छोटी प्लेट में भोजन करना शुरू किया, जिससे उन्हें अपना वजन घटाने में मदद मिली।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
खुशबू सुंदर ने 5 साल में कम किया 40 किलो वजन, बताया कैसे 100 किलो तक पहुंच गया था आंकड़ा | ShortKT