खुद को NSA डोभाल का एजेंट बताने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक

बिहार की खगड़िया पुलिस ने मनीष कुमार नाम के एक नकली आईएएस अधिकारी को पकड़ा है। यह शख्स खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर लोगों को चूना लगाता था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हिरण और बारहसिंगा के सींग, एक टेस्ला कार, पांच आईफोन और चार चेक बुक जैसी चीजें बरामद हुई हैं। जांच में पता चला है कि इस फर्जी आईएएस के पास करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
खुद को NSA डोभाल का एजेंट बताने वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक | ShortKT