खान सर पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला का दावा है कि वह करीब छह महीने तक उनकी रूममेट से मिलने के लिए उनके कमरे पर आते-जाते रहे थे। महिला के अनुसार, जब उन्होंने अपने पुलिस अधिकारी रिश्तेदार से खान सर को डांट लगवाई, तो उन्होंने माफी मांग ली थी। महिला ने बताया कि कुछ समय तक तो उन्हें परेशान नहीं किया गया, लेकिन उनकी निजी जानकारियां लगातार जुटाई जा रही थीं। अब उन्हें डर है कि उनके या उनके किसी रिश्तेदार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।