खजुराहो एयरपोर्ट बिना किसी उड़ान के बना देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में खजुराहो एयरपोर्ट ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई और अगस्त के दौरान यहां से एक भी व्यावसायिक उड़ान का संचालन नहीं हुआ। इससे पहले दिल्ली और वाराणसी के लिए यहां से दो फ्लाइट्स चलती थीं, जो अभी बंद पड़ी हैं। हालांकि, अक्टूबर से इन विमान सेवाओं के फिर से शुरू होने की संभावना है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
खजुराहो एयरपोर्ट बिना किसी उड़ान के बना देश का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा | ShortKT