क्लिकबेट वीडियो पर भड़कीं प्रीति ज़िंटा, आमिर खान को इग्नोर करने के दावों को नकारा
प्रीति ज़िंटा ने एक पैपराज़ी अकाउंट के वीडियो पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस वीडियो में दावा किया गया था कि फिल्म 'बंटवारा-1947' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आमिर खान को जानबूझकर नजरअंदाज किया। प्रीति ने इस पर जवाब देते हुए कहा, "इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट बिल्कुल गलत है। मैं बहुत जल्दी में थी, इसलिए उन्हें देख नहीं पाई। आपका इरादा सिर्फ नकारात्मकता फैलाना है, तो फिर मुझसे फोटो खिंचवाने की उम्मीद बिल्कुल न रखें!"