क्लाउड कोड में बड़ा अपडेट: 14 अगस्त से ऑटो मोड होगा डिफॉल्ट
एंथ्रोपिक 14 अगस्त से अपने क्लाउड AI कोड के प्रो, मैक्स और टीम प्लान वाले यूज़र्स के लिए ऑटो मोड को डिफॉल्ट फीचर के तौर पर पेश कर रहा है। इस बदलाव के बाद, क्लाउड कोड को किसी भी काम के दौरान हर चरण पर यूज़र की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यह खुद फैसले ले पाएगा। इससे लंबे प्रोजेक्ट्स में बार-बार आने वाली रुकावटें कम होंगी और काम की गति बढ़ेगी।