क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शादी में जॉर्जिना ने पहना 478 करोड़ रुपये का बेशकीमती हार
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ शादी के मौके पर जॉर्जिना रोड्रिगेज़ ने चोपार्ड के 'गार्डन ऑफ कालाहारी' कलेक्शन के आभूषण पहने थे। उन्होंने जो नेकलेस पहना था, उसमें 50 कैरेट का डी-फ्लेसलेस हीरा जड़ा हुआ था। इस हार की अनुमानित कीमत 5 करोड़ डॉलर यानी करीब 478 करोड़ रुपये है। इसे 342 कैरेट के 'क्वीन ऑफ कालाहारी' पत्थर से तैयार किए गए हीरों का इस्तेमाल करके बनाया गया है।