क्रिकेट से दूरी के दौरान RBI दफ्तर पहुंचे ईशान किशन

टीम इंडिया के क्रिकेटर ईशान किशन बिहार के पटना में स्थित भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालय में काम करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में ईशान बैंक के कर्मचारियों के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनके गले में आरबीआई का आधिकारिक पहचान पत्र भी है। आपको बता दें कि ईशान किशन साल 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के जरिए आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती हुए थे।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
क्रिकेट से दूरी के दौरान RBI दफ्तर पहुंचे ईशान किशन | ShortKT