क्रिकेटर रमनदीप सिंह और ऐक्ट्रेस चार्ली चौधरी शादी के बंधन में बंधे, सामने आईं तस्वीरें
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने 'कैसी ये यारियां' सीरियल की मशहूर अभिनेत्री चार्ली चौधरी के साथ विवाह कर लिया है। रमनदीप, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं, उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर चार्ली लाल रंग के लहंगे में नजर आईं, वहीं रमनदीप ने सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी थी।