क्या UPI ट्रांजैक्शन फीस का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा?
UPI का इस्तेमाल फिलहाल ग्राहकों और छोटे दुकानदारों के लिए मुफ्त बना रहेगा। हालांकि, भविष्य में अगर बड़े व्यापारियों पर ट्रांजैक्शन चार्ज लगाया जाता है, तो संभव है कि वे इस अतिरिक्त खर्च को ग्राहकों से वसूलें। जानकारों का मानना है कि मर्चेंट्स इस फीस को खुद भरने के बजाय अपने उत्पादों या सेवाओं की कीमतों में शामिल कर सकते हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।