क्या E20 पेट्रोल से घट गया है आपकी कार का माइलेज? इन टिप्स से बढ़ाएं एवरेज
E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों के माइलेज में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है, क्योंकि इसकी ऊर्जा क्षमता सामान्य E10 पेट्रोल की तुलना में लगभग 3 से 3.5 प्रतिशत कम होती है। हालांकि, आप कुछ आसान उपायों से माइलेज को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए टायरों में सही हवा का दबाव रखें, गाड़ी की नियमित सर्विसिंग कराएं, अचानक ब्रेक लगाने या तेज़ रफ्तार में एक्सीलरेट करने से बचें, ट्रैफिक में इंजन को बेवजह चालू न छोड़ें और एयर कंडीशनर का उपयोग जरूरत के हिसाब से ही करें।