क्या E20 पेट्रोल से कम हो रहा है आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने स्पष्ट की स्थिति

पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि गाड़ियों का माइलेज सिर्फ इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर ही निर्भर नहीं होता। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी कि माइलेज कम होने के पीछे गाड़ी चलाने का तरीका, सड़कों पर ट्रैफिक, वाहन की सही देखभाल, टायरों में हवा का दबाव और एयर कंडीशनर का उपयोग जैसे कई कारक जिम्मेदार होते हैं। मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि E20 ईंधन को बाजार में उतारने से पहले बड़े स्तर पर इसकी जांच और वैलिडेशन किया गया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
क्या E20 पेट्रोल से कम हो रहा है आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने स्पष्ट की स्थिति | ShortKT