क्या 73 साल के अनूप जलोटा चौथी बार शादी करेंगे? जसलीन मथारू के साथ रिश्ते पर बोले भजन गायक
भजन गायक अनूप जलोटा ने 37 साल छोटी जसलीन मथारू के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर अपनी बात रखी है। 73 वर्षीय जलोटा ने स्पष्ट किया कि जसलीन ने 'बिग बॉस' शो में चर्चा में रहने के लिए उनके साथ रिश्ते की बात कही थी, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। जब उनसे चौथी शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि अब उन्हें दोबारा प्यार नहीं होगा।