क्या ₹21,000 की वेतन सीमा में होगा बदलाव? सरकार ने संसद में स्थिति साफ की
संसद में सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत ₹21,000 की मासिक वेतन सीमा को बढ़ाने को लेकर अभी कोई नया प्रस्ताव नहीं है और न ही इसके लिए कोई समयसीमा तय की गई है। सरकार के अनुसार, वेतन सीमा में बदलाव समय-समय पर समीक्षा करने के बाद ही किए जाते हैं। गौरतलब है कि पिछली बार 1 जनवरी 2017 को इस सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹21,000 किया गया था।