'जून थ्योरी' एक डेटिंग ट्रेंड है। इसके अनुसार, यह महीना रिश्तों के पनपने, 'क्रश' के गहरे रिश्ते में बदलने और रोमांटिक कनेक्शन बनने का समय होता है। लोग गर्मियों को जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत मानते हैं। काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट अथुल राज के अनुसार, गर्मियों में लोग 'सोशली अवेलेबल' होते हैं क्योंकि इस दौरान वे अधिक यात्रा करते हैं।