क्या हिंदू देवी-देवताओं पर फिल्में नहीं बन सकतीं?: 'महाप्रभु जगन्नाथ' मामले पर सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल किया, "क्या हम यह कह दें कि हिंदू देवी-देवताओं पर कोई फिल्म नहीं बन सकती?" अदालत ने आगे कहा कि अगर ऐसा हुआ, तो फिर रामायण, महाभारत और अन्य हिंदू देवी-देवताओं पर आधारित कोई भी फिल्म, टीवी शो, पेंटिंग या मूर्तिकला बनाना नामुमकिन हो जाएगा।