क्या हवाई यात्रा होगी किफायती? एयरलाइंस ने जेट फ्यूल को GST में शामिल करने की अपील की
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी विमानन कंपनियों ने सरकार से जेट फ्यूल को जीएसटी के दायरे में लाने का आग्रह किया है। एयरलाइंस का मानना है कि ऐसा होने से उनके संचालन की लागत में गिरावट आएगी। खबरों के अनुसार, यदि जेट फ्यूल पर 5% जीएसटी लागू किया जाता है, तो एयरलाइंस का खर्च कम होगा, जिससे हवाई टिकटों की कीमतें घटने की उम्मीद है।