क्या सुबह का नाश्ता न करने से हो सकती है पित्त की पथरी? डॉक्टर ने दी जानकारी
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अरुल प्रकाश का कहना है कि रोज सुबह का नाश्ता स्किप करने से गॉलब्लैडर में पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि काफी देर तक भूखे रहने की वजह से पित्त की थैली में मौजूद पित्त (bile) ठीक से बाहर नहीं आ पाता और धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है। डॉक्टर के मुताबिक, यही प्रक्रिया आगे चलकर पथरी का रूप ले लेती है।