क्या सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता खत्म होने वाला है? फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता
गोविंदा के साथ चल रहे विवाद की चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर उनके बेटे यशवर्धन के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान यशवर्धन अपनी मां को मीडिया के कैमरों से बचाते हुए काफी नाराज दिखे और उन्होंने फोटोग्राफर्स से 'जगह दीजिए' कहकर हटने को कहा। जब उनसे पूछा गया कि वे कोर्ट क्यों आए हैं, तो कार में बैठने से पहले सुनीता ने जवाब दिया कि वे यहां जन्मदिन मनाने आए थे।