क्या सरकार EPS की न्यूनतम पेंशन ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 करेगी?
EPS के तहत मिलने वाली ₹1,000 की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर ₹7,500 करने की मांग उठ रही है, लेकिन सरकार ने अभी तक इसे बढ़ाने को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। लोकसभा में जानकारी देते हुए श्रम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में सरकार ₹1,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशन फंड की मजबूती बनाए रखने और सभी को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है।