क्या रजिस्ट्री ही घर की ओनरशिप का सबूत है? जानिए जरूरी कानूनी दस्तावेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल रजिस्ट्री करवा लेने भर से आप किसी प्रॉपर्टी के पूर्ण मालिक नहीं बन जाते हैं। रजिस्ट्री असल में संपत्ति के हस्तांतरण का एक कानूनी कागज मात्र है। घर का वैध मालिक साबित होने के लिए आपके पास म्यूटेशन सर्टिफिकेट, पजेशन लेटर, एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफिकेट, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें, ओरिजिनल टाइटल डीड, रजिस्टर्ड सेल डीड, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट, अप्रूव्ड बिल्डिंग प्लान, कम्प्लीशन सर्टिफिकेट और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) होना बहुत जरूरी है।