क्या रक्षाबंधन पर शेयर बाज़ार और बुलियन मार्केट में कामकाज होगा?
रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को BSE और NSE में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा। शेयर बाज़ार में इक्विटी, करेंसी डेरिवेटिव्स और इक्विटी डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग पर कोई रोक नहीं होगी। इसके अलावा, MCX पर सोने और चांदी की ट्रेडिंग भी दोनों सत्रों में सामान्य बनी रहेगी और इस दिन कोई सेटलमेंट हॉलिडे भी नहीं है। शेयर बाज़ार में अब अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण होगी।