क्या मल्लिका शेरावत ने रिएलिटी शो में नकली डिज़ाइनर कपड़े पहने? शालिनी पासी ने किया दावा

रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीज़न-2' की कंटेस्टेंट और अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी शालिनी पासी ने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत पर नकली डिज़ाइनर ड्रेस पहनने का इल्जाम लगाया है। जब मल्लिका ने अपनी ड्रेस को 'डॉल्चे एंड गबाना' ब्रांड का बताया, तो शालिनी ने बाकी प्रतिभागियों के सामने कहा, "मैंने उसका लेबल चेक किया था... मल्लिका गलत बोल रही हैं। मैं 17-18 साल की उम्र से ही ऐसे ब्रांड्स के कपड़े पहनती आ रही हूं।"

by shortkt.com
3 घंटे पहले
क्या मल्लिका शेरावत ने रिएलिटी शो में नकली डिज़ाइनर कपड़े पहने? शालिनी पासी ने किया दावा | ShortKT