क्या ब्लड टेस्ट से कैंसर की सटीक पहचान संभव है? एक्सपर्ट ने दी जानकारी
मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के वाइस चेयरमैन डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा के अनुसार, सीबीसी, लिक्विड बायोप्सी और ट्यूमर-मार्कर जैसे रक्त परीक्षण कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि, सिर्फ ब्लड टेस्ट के जरिए कैंसर का पक्का पता नहीं लगाया जा सकता। बीमारी की पुष्टि के लिए बायोप्सी और अन्य जरूरी मेडिकल जांच करवाना अनिवार्य है।