क्या पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे? सिटी बैंक ने कच्चे तेल को लेकर दिया बड़ा संकेत
सिटी बैंक का अनुमान है कि इस साल के अंत तक ब्रेंट क्रूड के दाम घटकर 60 से 65 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकते हैं। बैंक का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई सुचारू रहने और बाजार में तेल की प्रचुर मात्रा होने से कीमतों पर गिरावट का दबाव बना रहेगा। इस स्थिति के चलते भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।