क्या 'दवा-दारू' में दारू का मतलब शराब है? जानें इसका असली अर्थ
हिंदी भाषा के जानकार सुरेश पंत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया है कि 'दवा-दारू' मुहावरे में 'दारू' का संबंध शराब से बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया कि फारसी भाषा से आए शब्द 'दारू' का वास्तविक अर्थ औषधि या इलाज होता है। इस प्रकार 'दवा' और 'दारू' एक-दूसरे के समानार्थी शब्द हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ईरान में आज भी मेडिकल स्टोर या फार्मेसी को 'दारूखाना' ही कहा जाता है।