क्या ताजमहल में तेजो महालय है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा स्पष्टीकरण
ताजमहल के भीतर 'तेजो महालय' मंदिर होने के दावे को लेकर दायर एक याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई की है। अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को अपना जवाब पेश करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि ताजमहल परिसर को 'अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय' मंदिर के रूप में मान्यता दी जाए और साथ ही वहां सर्वे और फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया जाए।