क्या ट्रंप होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कर शुल्क वसूल पाएंगे?
1982 के संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून के मुताबिक, होर्मुज़ जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों को बिना किसी रुकावट के आने-जाने की पूरी छूट है। यह कानून किसी भी देश को इस रास्ते का उपयोग करने के लिए अनिवार्य टोल या शुल्क लेने का अधिकार नहीं देता है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20% शुल्क लगाने का ऐलान किया है।