क्या ज्यादा गर्म चाय और चीनी से कैंसर का खतरा है? जानिए डॉक्टर की राय
ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका का कहना है कि चाय पीने से कैंसर नहीं होता, लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने से यह जोखिम बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीनी और कैंसर के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। यदि आप सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो कैंसर को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है।