क्या कॉकरोच जनता पार्टी राजनीति में उतरेगी? प्रवक्ता ने स्थिति साफ की
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने इस सवाल पर अपनी बात रखी है कि क्या यह एक राजनीतिक दल बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीजेपी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि देश को एक दबाव समूह (प्रेशर ग्रुप) की जरूरत है और सीजेपी इसी भूमिका को निभाने का प्रयास करेगी। गौरतलब है कि सीजेपी के नेतृत्व में चले विरोध प्रदर्शनों के बाद ही धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।