क्या ऑस्ट्रेलिया में खेले जाएंगे IPL मैच? BCCI को मिला प्रस्ताव
द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बीसीसीआई को अपने देश में आईपीएल के मुकाबले आयोजित करने का न्योता दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड आपस में खेल संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल, बीसीसीआई की ओर से इस पेशकश पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।