क्या ऋतिक रोशन ने सुज़ैन खान को ₹400 करोड़ दिए थे? फराह खान ने दी सफाई

ऋतिक रोशन से अलग होने के दौरान सुज़ैन खान द्वारा ₹400 करोड़ की एलिमनी लेने की चर्चाओं पर उनकी बहन फराह खान अली ने जवाब दिया है। फराह ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, 'उन्हें कभी ₹400 करोड़ नहीं मिले, यह पूरी तरह झूठ है। मेरी बहन ने कोई रकम नहीं ली और वह गोल्ड डिगर नहीं हैं।' बता दें कि ऋतिक और सुज़ैन का साल 2014 में कानूनी रूप से तलाक हो गया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
क्या ऋतिक रोशन ने सुज़ैन खान को ₹400 करोड़ दिए थे? फराह खान ने दी सफाई | ShortKT